कप्तानगंज। कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। बृहस्पतिवार को अधिकतर एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें देरी से पहुंचीं। आनंद विहार सहरसा स्पेशल 11 घंटे और सहरसा आनंद विहार स्पेशल 6:30 घंटे की देरी से पहुंचीं।
इस कारण यात्री ठंड में काफी परेशान दिखे। ठंड से निजात पाने के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं हो रही है, जिससे यात्री स्टेशन पर कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के कारण तीन रूट पर ट्रेनों का संचालन होता है। बड़े शहरों के लिए ट्रेनों का आना-जाना रहता है। इससे यहां हर समय भीड़-भाड़ रहती है। लेकिन कड़ाके ठंड और कोहरे के चलते आनंद विहार-सहरसा स्पेशल, सहरसा-आनंद विहार स्पेशल और गोरखपुर नरकटियागंज सवारी गाड़ी भी देर से पहुंची। इस कारण यात्री कड़ाके ठंड में ठिठुरते हुए नजर आए।