अयोध्या में आयोजित 36 वीं राज्यस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में
मंसाछापर। अयोध्या में आयोजित 36वीं राज्यस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विशुनपुरा ब्लॉक के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। उन्हें शिक्षक और अभिभावकों ने बधाई दी है।
प्राथमिक विद्यालय दामोदरी रोआरी के पांचवीं के छात्र आनंद कुमार राव ने 34-36 किलोग्राम भार वर्ग और दिलखुश ने 28-30 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर बीईओ जयंत भारती, विद्यालय के सहायक अध्यापक रीतेश कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है। संवाद