गुरवलिया बाजार। कसया-सेवरही मार्ग पर मठिया के समीप एक पिकअप की ठोकर से अधेड़ घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हाल ही में गुरवलिया के मठिया में हुए हत्याकांड के एक आरोपी गुड्डू सिंह का पिता बताया जा रहा है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार के 100 मीटर पश्चिम मठिया निवासी चौकीदार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी दिया। चौकीदार मुनीब 55 वर्ष सड़क पर गिर गए और लहूलुहान हो गए। वह गुरवलिया बाजार से घर मठिया जा ही रहे थे कि अज्ञात वाहन की ठोकर से बुरी तरह घायल हो गए।आसपास मौजूद लोगों की मदद से निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।