कसया। वार्ड नंबर 27 दीनदयाल नगर में करीब 40 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मोहल्ले के लोगों को जलभराव और खराब सड़क की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नाली बनने से बारिश के पानी की निकासी भी बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। नगरपालिका परिषद की ओर से निर्माण कार्य के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
सड़क का निर्माण आरसीसी से कराया जाएगा, जबकि सड़क के किनारे नाली का निर्माण कर जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इससे मोहल्ले की सड़क अधिक टिकाऊ होने के साथ ही बरसात के दौरान जलभराव की समस्या कम होगी।नगरपालिका की ईओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि वार्ड 27 दीनदयाल नगर में करीब 40 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क और नाली का निर्माण प्रस्तावित है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई हैं। सड़क और नाली बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन के साथ जलनिकासी की सुविधा मिलेगी।