नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के सेखुई चौराहा के पास रविवार को एक ई-रिक्शा चालक अनियंत्रित होकर कार में ठोकर मार दिया। गनीमत रहा कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
क्षेत्र के बरवा रतनपुर स्थित एक विद्यालय में संचालित होने वाला ई-रिक्शा विद्यालय में छुट्टी होने के चलते सवारी ढो रहा था। रविवार की दोपहर अभी सेखुई चौराहें पर पहुंचा ही था कि अनियंत्रित होकर एक कार में ठोकर मार दी। गनीतम रहा कि कार की गति धीमी थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।