फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर मकान तोड़कर मलबा हटाते समय मिली तिजोरी

Sun, 28 Aug 2016 10:37 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के पिपराबर सीवान गांव के छावनी टोला में एक जर्जर मकान को तोड़कर मलबा हटाते समय रविवार को पुरानी तिजोरी मिली। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने तिजोरी को सील करवाकर रामकोला थाने के मालखाना में जमा करा दिया। सोमवार को यह तिजोरी कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के डबल लॉक में रखवाई जाएगी। 
विज्ञापन


रामकोला, लक्ष्मीगंज और कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार रामकोला कस्बे के निवासी रहे केदार गोविंद राव की छावनी रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरावर सिवान में थी। यहां बहुत पुराना खपरैल का मकान था। ढाई वर्ष पूर्व गांव के कृष्णमोहन गुप्ता, अवधेश कुशवाहा, शंभू आदि ने इस मकान को खरीद लिया था। शनिवार से इस पुराने मकान को तोड़ने और मलबा हटाने का कार्य चल रहा है। रविवार को मकान की एक दीवार में तिजोरी दिखाई दी। जेसीबी से दीवार का मलबा हटाकर तिजोरी को बाहर निकलवाया गया। इसकी जानकारी होते ही ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुशवाहा, जामा अंसारी, अवधेश कुशवाहा, विरेन्द्र समेत तमाम लोग वहां पहुंच गए। पुरानी मकान से तिजोरी मिलने पर इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि इसमें बहुमूल्य वस्तुएं हो सकती हैं। तिजोरी मिलने की जानकारी होने पर रामकोला पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद तहसीलदार पडरौना रमेशचंद्र और सीओ खड्डा रामबहादुर सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने उच्चाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद तय किया कि तिजोरी को सील कराकर रामकोला थाने में रखवा दिया जाए।
इस संबंध में तहसीलदार पडरौना रमेशचंद्र ने बताया कि तिजोरी को कलेक्ट्रेट कोषागार के डबल लॉक में रखा जाएगा। रविवार की छुट्टी के चलते इसे थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखवाया गया है। सोमवार को कोषागार के डबल लॉक में जमा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें