फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाटा में विकास कार्यों में अनियमितता की होगी जांच

Thu, 25 Dec 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर पालिका परिषद हाटा में कराए गए विकास कार्यों व वर्तमान में कराए जा रहे कार्यों में अनियमितता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जांच समिति का गठन किया है। एक सप्ताह में जांच कर इसकी रिपोर्ट समिति सौंपेगी।
विज्ञापन

वार्ड संख्या-23 निवासी उमेश कुमार सिंह द्वारा तीन दिसंबर को दिए गए शिकायती पत्र पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में उमेश ने नगर पालिका के कार्यों से जुड़े 11 बिंदुओं पर अनियमितता का उल्लेख किया था। जांच समिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि वरिष्ठ कोषाधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड हाटा और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (निर्माण) को सदस्य नामित किया गया है। डीएम ने निर्देश दिया है कि समिति अभिलेखों की गहन जांच के साथ-साथ स्थलीय निरीक्षण भी करेगी और संबंधित पत्रावलियों की विधिवत समीक्षा कर एक सप्ताह के भीतर संयुक्त जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें