फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत

Wed, 11 Mar 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया-सेवरही मार्ग पर बसडिला पांडेय चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सड़क पार कर रहे रूदवलिया निवासी सिंहासन को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। चालक बाइक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कसया -सेवरही मार्ग पर बसडिला पांडेय चौराहे के पास रूदवलिया निवासी सिंहासन चौहान पुत्र नाटा चौहान (45) किसी कार्य से बसडिला पांडेय चौराहे पर गए। तुर्कपट्टी के तरफ से कसया की ओर जा रही अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाइक थाने ले गई। मृतक की तीन पुत्र क्रमश. छोटू 17 वर्ष,भोलू 15 वर्ष,गप्पू 14 वर्ष व एक पुत्री गुड्डी 10 वर्षीय है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें