फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ससुराल में रह रहे बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 11 Jan 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। नगर के बाघनाथ चौराहे पर शनिवार की सुबह एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग काफी लंबे समय से हाटा के बाघनाथ मोहल्ले में रह रहा था।
विज्ञापन

देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के सोनाड़ीगांव निवासी रमेश (62) की ससुराल बाघनाथ मोहल्ले में थी। वह ससुराल में ही रहता था और राजगीर मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार को वह जरूरी काम बताकर रात नौ बजे घर से निकला था, देर रात तक घर नहीं लौटा। शनिवार को सुबह लोगों ने बाघनाथ चौराहा पर फुटब्रिज के पास उसे मृत हालत में देखे। इसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि ठंड लगने के कारण उसकी मौत हुई है। कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें