फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन से उतरते समय प्लेटफाॅर्म पर गिरे बुजुर्ग, इलाज के दौरान मौत

Fri, 16 Jan 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन से उतरने समय बृहस्पतिवार को एक 72 वर्षीय बुजुर्ग फिसल कर प्लेटफार्म पर गिर गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कप्तानगंज पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के चतुर बगहा गांव निवासी 72 वर्षीय बीरा महतो बड़े बेटे सोहन लाल से मिलकर हरियाणा के जमुना नगर से श्री वैष्णो देवी कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से गोपालगंज जा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन रुकी तो ट्रेन से नीचे उतरे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे जमीन पर गिरकर अचेत हो गए।
उनके सिर के पीछे गंभीर चोट लग गई। यात्रियों की सूचना पर आए कप्तानगंज आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार ने उन्हें कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक बीरा के बड़े बेटे सोहन लाल ने बताया कि बुधवार को दोपहर 2:45 बजे श्री वैष्णो देवी कामाख्या एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के एस-4 के 65 नंबर सीट पर बैठा कर वे वापस हरियाणा चले गए।
विज्ञापन

उन्होंने फोन पर बताया कि उनके पिता से बृहस्पतिवार को सुबह 5:30 बजे अंतिम बार फोन पर बात हुई थी। वे चाय पीने की बात बताए थे। इस संबंध में कप्तानगंज थानाध्यक्ष एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बीरा महतो का पंचनामा बनवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें