रामकोला। क्षेत्र के बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव के जगन्नाथपुर टोला के पास से गुजरी छोटी गंडक नदी से हो रहे बालू खनन में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली संलिप्त मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए खनन अधिकारी ने उसको सीज कर पुलिस को सौंप दिया।
जिला खनन अधिकरी अभिषेक सिंह ने बताया कि इस घाट से काफी दिनों से अवैध बालू खनन की शिकायत मिल रही थी। इसको गंभीरता से लेते हुए रामकोला एसएचओ धनवीर सिंह के साथ शुक्रवार को छापा मारा गया तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू खनन में लिप्त मिला।
इसको गंभीरता से लेते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर नंबर के आधार पर आरटीओ से ट्रैक्टर मालिक का विवरण निकाला जा रहा है।