फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुढ़ावा जंगल में निकली बाल विवाह विरोधी जागरूकता रैली

Sun, 19 Apr 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर शनिवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ावा जंगल में जागरूकता रैली निकाली गई। मानव सेवा संस्थान सेवा गोरखपुर के बैनर तले आयोजित रैली में छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया और बाल विवाह खत्म करने की अपील की।
विज्ञापन


परियोजना समन्वयक शत्रुजीत सिंह ने कहा कि बाल विवाह एक अभिशाप है। इसे रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानाध्यापक मदन चौहान ने कहा कि विद्यालय सामाजिक परिवर्तन का माध्यम भी है। कार्यकारी निदेशक पुरु मयंक त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में बाल संरक्षण और मानव तस्करी रोकथाम पर दो दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान उमेश गौड़, अशोक कुमार शर्मा, संदीप कुमार सरोज, हेमंत कुमार सिंह, रजत कुमार गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना सिंह सहित विद्यालय परिवार व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें