फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की कोशिश में गिरफ्तार आरोपी आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल
विज्ञापन

सेवरही (कुशीनगर )। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के जानकीनगर मोहल्ले में मंगलवार को गैस एजेंसी पर कैश लूट की कोशिश करने और फायरिंग के मामले में गिरफ्तार अपराधी को सेवरही थाने की पुलिस ने बुधवार को आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया। उस पर कट्टा से हवाई फायरिंग करने का आरोप है। अन्य तीन अपराधियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को सेवरही कस्बा के वार्ड नंबर-दो जानकीनगर मोहल्ले में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने स्नेह गैस एजेंसी के गैस वितरण का कैश लूटने का प्रयास किया। असफल होने के बाद बदमाशों में से एक ने मौके पर असलहा लहराते हुए हवाई फायर की थी। भागते समय उसे विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बाजार निवासी धीरज जायसवाल को पुलिस ने एक बाइक के साथ घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को उसे आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया गया। सेवरही थाने के एसओ एमपी चतुर्वेदी के मुताबिक लूट के प्रयास में गिरफ्तार अपराधी को आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया गया है। शेष तीन की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें