फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अहिरौलीदान चौराहे पर अमीन को घेरा एक साथ राहत सामग्री बांटने की मांग

विज्ञापन
अहिरौलदान चौराहा पर कुछ बाढ़ पीड़ितों में राहात सामाग्री वितरण करने की सूची मांगने गए अमीन को ल
विज्ञापन
तरयासुजान। बाढ़ प्रभावित अहिरौलीदान गांव में शनिवार को राहत सामग्री वितरण को लेकर ग्रामीणों और प्रशासनिक कर्मचारियों के बीच खींचतान है। 50 लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण कराने पहुंचे अमीन को ग्रामीणों ने अहिरौलीदान चौराहे पर घेर लिया। ग्रामीणों ने मांग की कि सभी प्रभावित परिवारों में राहत सामग्री का वितरण कराया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में तैनात लेखपाल अब तक प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने नहीं आए हैं। इससे पात्र लोगों के चयन को लेकर भी असमंजस है। अमीन ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।
उनका कहना था कि बाढ़ की स्थिति में सभी प्रभावित परिवारों की जरूरत को देखते हुए राहत सामग्री का वितरण पारदर्शी तरीके से कराया जाए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से गांव में टीम भेजकर प्रभावित परिवारों का सत्यापन कराने और उसके बाद राहत सामग्री वितरित कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें