फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समाज के लिए मार्गदर्शक हैं आंबेडकर के विचार

Sun, 19 Apr 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। ब्लॉक सभागार में शनिवार को भाजपा की तरफ से डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय गोष्ठी हुई। इसमें उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सामाजिक समरसता, शिक्षा और समान अधिकारों पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। गोष्ठी को भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता, दहारी प्रसाद, पशुपतिनाथ जायसवाल, राणा प्रताप सिंह, अमलेश तिवारी, शेषनाथ मिश्रा, अंजेश भारती ने भी संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन रामबृक्ष गिरी ने किया। अंत में जिला मंत्री कन्हैया शर्मा ने सभा के प्रति के प्रति आभार प्रकट किया।
इस दौरान राजेश दुबे, हरिकेश गुप्ता, अरविंद राय, अभिषेक तिवारी, योगेश गुप्ता, रानी शुक्ला, सरिता मिश्र, पिंकी शर्मा, सपना सिंह, सुचिता शर्मा, रिंकी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें