फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 25 लाख से संवरेगा आंबेडकर पार्क, मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। नगर पंचायत मथौली के वार्ड नंबर एक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर नगर में आंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण कार्य प्रारंभ हो गया है। इस पर करीब 25 लाख रुपये की लागत आएगी। आंबेडकर प्रतिमा स्थल के चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

वार्ड सभासद अदालत प्रसाद आर्य ने आंबेडकर प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में पार्क की चारदीवारी और परिसर विकसित करने की मांग की थी। नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने प्रस्ताव के आधार पर प्राक्कलन तैयार कराया। शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की। स्वीकृति के बाद नगर पंचायत ने निर्माण कार्य शुरू कराया है। पार्क में लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी। परिसर में पेड़-पौधे लगाने के साथ एक मार्ग भी बनेगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। ईओ अमित सिंह ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्य उच्च मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें