फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को बताएंगे कॅरिअर की राह

Fri, 11 Apr 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ कॅरिअर बनाने की राह भी सुझाई जाएगी। इसके लिए बच्चों का पंख पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही स्कूलों में कॅरिअर मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इससे विद्वार्थियों में शैक्षिक स्तार पर गुणात्मक विकास होने के साथ उन्हें आगे का रास्ता तय करने में सहुलियत होगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिलेभर में 22 राजकीय और 55 सहायता प्राप्त स्कूलों समेत कुल 361 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें एक लाख विद्यार्थी हाईस्कूल और इंटर की शिक्षा ग्रहण करते हैं। पढ़ाई को और अधिक रुचिकर बनाने के लिए स्कूलों में तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है। फिलहाल सभी माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाए जाने पर जोर दिया जा रहा है।
इसके लिए विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है, जो 15 अप्रैल तक चलाया जाएगा। परिषदीय स्कूलों से कक्षा आठ पास करने वाले छात्रों को नजदीकी माध्यमिक स्कूलों में प्रवेश कराने की कवायद चल रही है। इसके साथ ही इंटर करने के बाद बच्चों को किस क्षेत्र में कॅरिअर बनाएं, इसके लिए भी राह सुझाई जाएगी। पंख पोर्टल पर बच्चों का पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही स्कूलों में कॅरिअर मेले का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें