फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के साथ खेल भी आवश्यक

Thu, 16 Oct 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीललहा में बुधवार से दो दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी व खो-खो खेल का आयोजन हुआ। इसमें विजेता खिलाड़ियों को बृहस्पतिवार को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल का भी जीवन में बड़ा महत्व है। उद्धाटन कार्यक्रम को बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, बीईओ नगर अमित चौहान, प्रधानाध्यापक डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी आदि ने संबाेधित किया। खेल प्रतियोगिता का संचालन शिवानंद मिश्र व रविंद्र पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, कुंजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें