फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 ग्रामसभाओं में प्रधान का पद रिक्त

Sun, 13 Dec 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा ब्लॉक के 75 ग्रामसभाओं में से तीन नरायनपुर, फटकदौना, मलहियां में प्रधान पद के लिए एक भी प्रत्याशी ने इस चुनाव में पर्चा नहीं भरा। इसमें से नरायनपुर, मलहियां अनुसूचित जाति और फटकदौना में प्रधान का पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के 77 ग्रामसभाओं में से तीन कौआसार, पिपरा खुर्द, बगलहां में भी प्रधान की सीट रिक्त रह गई है। इन ग्राम पंचायतों में भी किसी भी दावेदार ने पर्चा नहीं भरा है। इसमें से कौआसार अनुसूचित जनजाति महिला, पिपरा खुर्द अनुसूचित जनजाति, पगलहां जनजाति के लिए आरक्षित है। रामकोला विकास खंड के 58 ग्रामसभाओं में से दो फरना और धर्मसमदा में भी किसी भी दावेदार ने प्रधान पद के लिए पर्चा नहीं भरा। दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

तमकुही विकास खंड के दो अहलादपुर और मखुआ में भी प्रधान पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया। अहलादपुर अनुसूचित जनजाति महिला और मखुआ अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इसी तरह से सेवरही में दो हफुआजीवन और डुमरिया ग्रामसभा में भी प्रधान पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा। दोनों ग्रामसभाओं में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। सुकरौली ब्लाक के एक चिलुआ में भी प्रधान का पद इस बार रिक्त रह गया। यह सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है और इस पद के लिए इस गांव से किसी ने नामांकन नहीं किया।
पडरौना ब्लाक के 126 ग्रामसभाओं में से दो सोहरौना और चौपरिया में भी प्रधान का पद रिक्त रह गया है। इन दोनों ग्रामसभाओं में प्रधान पद के लिए किसी ने पर्चा नहीं भरा। सौहरौना में प्रधान का पद अनुसूचित जनजाति और चौपरिया में अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। विशुनपुरा ब्लाक के 81 ग्रामसभाओं में से प्रधान का पद एक जगह रिक्त रह गया है। इस ब्लाक के कुकुरहा ग्रामसभा में प्रधान का पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। यहां किसी ने प्रधान पद के लिए पर्चा नहीं भरा। दुदही ब्लॉक के 67 ग्रामसभाओं में से दो गुरवलिया और किरतपट्टी में भी प्रधान का पद प्रत्याशी नहीं होने से रिक्त रह गया है। गुरवलिया सीट अनुसूचित जनजाति और किरतपट्टी अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। इस तरह से पंचायत चुनाव में कुल 19 ग्रामसभाओं में प्रधान पद के लिए एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं होने से सीटें इस बार रिक्त रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें