पडरौना। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहसू खुदरा निवासी दिनेश मिश्रा ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने गांव में विधायक निधि एवं क्षेत्र पंचायत की तरफ से लगे हाईमास्ट लाइट और स्ट्रीट लाइट में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव में हाईमास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव में निर्धारित स्थानों का चयन किया गया था। लेकिन चिह्नित स्थानों के बजाय अन्य स्थानों से अलग स्थानों पर लाइटें लगा दी गईं। इसके अलावा निर्धारित मानक का भी ख्याल नहीं किया गया है। उन्होंने इसकी जांच कराकर दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद