फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बकरी चरा रही महिला सड़क हादसे में घायल

Fri, 14 Aug 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के बहोर छपरा स्थित शराब भट्टी के पास नहर की पटरी पर बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भजन छपरा निवासी शकुंतला देवी (50) पत्नी रामदुलारे गुरुवार सुबह करीब 10 बजे नहर की पटरी पर बकरी चरा रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें