फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गन्ना तौल नहीं करने का लगाया आरोप, प्रदर्शन

Sat, 03 Jan 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
 प्रदर्शन करते किसान। संवाद  
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के पास लगे गडौरा चीनी मिल के (गेठियहवा) गन्ना तौल केंद्र पर किसानों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसमें किसानों ने तौल केंद्र पर समय से गन्ना तौल नहीं होने का आरोप लगाया। किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गन्ना तौल होने में तीन से चार दिन का समय लग रहा है। किसानों को परेशानी होने के साथ गन्ना सूखने से वजन कम हो रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे राजकिशोर गुप्ता, दीपालाल, जयराम, रमाकांत, विनोद, रामपाल, धीरज आदि ने कहा कि तौल केंद्र पर संसाधनों की कमी है। इसके चलते सही ढंग से गन्ना की तौल नहीं हो रही है। तौल केंद्र पर आए गन्ने के तौल तीन से चार दिन बाद हो रहा है। तौल कर्मचारी अलग से पैसा देने वाले किसानों का गन्ना पहले तौल देते हैं। विरोध करने पर कुछ दबंग लोग तौल रजिस्टर आदि उठा ले जाते हैं।
तौल केंद्र पर विलंब से तौल होने के चलते गन्ना लदी कई ट्रालियां सड़क पर खड़ी रहती हैं, जिससे हर दिन छोटी मोटी दुर्घटना होती रहती है। किसानों ने समय पर गन्ना तौल करने की मांग की है। इस संबंध में डीसीओ होदा सिद्दीकी ने बताया कि सभी तौल केंद्रों को समय से गन्ना तौल करने का निर्देश दिए हैं। फिर भी यदि यदि समय से गन्ना तौल नहीं हो रहा है तो उसकी जांच कर संंबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें