फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मठ विवाद में दुकानदार को बेदखल करने का आरोप

Sat, 21 Feb 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तहसील क्षेत्र के मुंडेरा रतनपट्टी स्थित मठ को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक दुकानदार ने जबरन बेदखली और संपत्ति जब्ती में अनियमितता का आरोप लगाया है। वार्ड नंबर 19 शिवाजी नगर निवासी उपेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर बलराम दास उर्फ बसिंदर पर बिना नोटिस दुकान खाली कराने और ताला लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उपेंद्र सिंह के अनुसार, वह पिछले करीब दस वर्षों से मठ परिसर की तीन दुकानों में किराया व सिक्योरिटी देकर दूध, पनीर और मिठाई की दुकान चला रहे हैं। मठ के महंत प्रेमदास त्यागी और बलराम दास के बीच चल रहे विवाद के चलते 31 जनवरी 2026 को प्रशासन ने धारा 164(1) व 165(1) के तहत मठ व उससे जुड़ी जमीन को जब्त कर तहसीलदार कसया को रिसीवर नियुक्त किया था। इसके बावजूद आरोप है कि बलराम दास ने हाईकोर्ट में मामला लंबित होने का हवाला देकर दुकानों पर अपना दावा जताया और एक दुकान में जबरन ताला लगवा दिया।
दुकानदार ने यह भी आरोप लगाया कि जब्त जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल को मिल में गिरवा दिया गया तथा मठ में रखा करीब आठ क्विंटल गेहूं बेच दिया गया है। साथ ही फर्जी ट्रस्ट बनाकर धन के दुरुपयोग और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी लगाए गए हैं। इस संबंध में एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें