फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निजी स्कूल में कक्षा 6 के छात्र से मारपीट का आरोप

Tue, 05 May 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। फाजिलनगर कस्बे में संचालित निजी विद्यालय के डायरेक्टर और एक शिक्षक पर छठी कक्षा के छात्र से बिना कारण मारपीट कर उसे घायल करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर परिजनों ने एसडीएम तमकुहीराज को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सेवरही थाना क्षेत्र के अहिरौली हनुमान सिंह निवासी विकास सिंह ने बताया कि उनका बेटा आदित्य कुमार सिंह फाजिलनगर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। शनिवार को वह रोज की तरह स्कूल गया था। आरोप है कि करीब 11 बजे कक्षा में पढ़ाई के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर व एक शिक्षक ने बिना किसी कारण के छात्र की पिटाई कर दी। पीड़ित पिता के अनुसार, मारपीट से बचने के प्रयास में छात्र भागने लगा तो आरोपियों ने उसकी टाई पकड़कर गला कस दिया, जिससे वह घबरा गया और कुछ बोल नहीं सका। छुट्टी के बाद घर पहुंचने पर छात्र ने पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन के इस व्यवहार से बच्चे व परिवार में दहशत का माहौल है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की भी मांग की है। इस संबंध में एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के लिए पटहेरवा पुलिस को निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें