फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर में छिपाकर रखी 65 पेटी शराब बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तरयासुजान पुलिस टीम ने सोमवार को तस्कर के घर में छिपाकर कर रखी 68 पेटी देसी (बंटी बबली) शराब बरामद करते हुए छह अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1.60 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ तमकुहीराज जयंत यादव के नेतृत्व में तरयासुजान पुलिस क्षेत्र में सक्रिय थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तरयासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान में गुड्डू कुमार सिंह के घर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। बरामद शराब 200 एमएल की शीशियों में 612 लीटर है। पुलिस ने गुड्डू कुमार सिंह के साथ ही छोटेलाल यादव निवासी सासामूसा, राजेश सिंह निवासी रामपुर माधो, पंकज यादव निवासी धरमपुर, धर्मेंद्र यादव निवासी रामपुर टेंगराई और परदेशी यादव निवासी अमरिया डुमरिया जिला गोपालगंज को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने कहा कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

0
30 शीशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
पडरौना। सेवरही पुलिस ने सोमवार को 30 शीशी अवैध देसी (बंटी-बबली) शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तरफ से बरामद की गई शराब करीब छह लीटर है। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि तस्कर मंजय सिंह निवासी भगवानपुर थाना तरयासुजान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें