जानकीनगर। क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति ने रसोई गैस में घटतौली का आरोप लगाया है। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। आरोप है कि रसोई गैस सिलिंडर की तौल करने पर 30 किलोग्राम की जगह 27.870 किलोग्राम ही दिख रहा है। शिकायतकर्ता ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
बढ़वलिया गांव निवासी ओबैदुल्लाह ने आरोप लगाया है कि रसोई गैस सिलिंडर को कांटे पर तौला जा रहा है तो 30 किलोग्राम की जगह 27.870 किलोग्राम ही दिख रहा है। उन्होंने बताया है कि क्षेत्र की ही एक गैस एजेंसी से उन्होंने सिलिंडर लिया है। आशंका है कि वहीं से घटतौली की जा रही है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। जिलापूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।