फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्राम पंचायत में 8.43 करोड़ के भुगतान में टीडीएस कटौती नहीं करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि और सचिव के खिलाफ आयकर विभाग में शिकायत
विज्ञापन

विशुनपुरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांसगांव खास का मामला
पडरौना। विशुनपुरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांसगांव खास में वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। गांव निवासी साकेत गुप्ता ने प्रधान प्रतिनिधि और ग्राम सचिव के खिलाफ सहायक आयकर निदेशक (जांच), गोरखपुर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक ग्राम पंचायत में विभिन्न फर्मों और एजेंसियों को 8.43 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया लेकिन टीडीएस नहीं काटा गया। शिकायतकर्ता ने प्रधान प्रतिनिधि जैनुद्दीन अंसारी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और करीब 80 लाख रुपये की जमीन खरीदने का आरोप भी लगाया है। इसमें 45 लाख रुपये नकद भुगतान किए जाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


साकेत गुप्ता ने संपत्ति खरीद और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज शिकायत के साथ संलग्न किए हैं। दो नवंबर 2026 को दिए गए पत्र में उन्होंने भुगतान और टीडीएस कटौती की जांच कराने की मांग की है।

बीडीओ दुदही रामप्रवेश ने बताया कि एक लाख रुपये से अधिक के भुगतान पर टीडीएस काटने का प्रावधान है। कटौती नहीं हुई है तो जांच कराई जाएगी और वसूली के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, प्रधान प्रतिनिधि जैनुद्दीन अंसारी ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उनके भाई विदेश में रहते हैं और जमीन अपनी कमाई से खरीदी गई है। निर्माण कार्य कराने वाली फर्म की टीडीएस जमा करने की जिम्मेदारी है। कटौती नहीं हुई होगी तो फर्म मालिक से बात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें