गंगुआ बाजार। श्मशान घाट और सड़क की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला बोला है। गंगुआ बाजार में स्वाभिमान सभा में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भूमाफिया को संरक्षण दे रही है। कहा कि जनता के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठने वाली है।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत तमकुहीराज के तिलकनगर वार्ड में झरही स्थित श्मशान घाट जाने वाली सड़क की लगभग 250 मीटर भूमि पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। इस सड़क के बगल में प्रदेश के एक मंत्री के पेट्रोल पंप का काम चल रहा है। नगर पंचायत तमकुहीराज ने भी एनओसी दे दी है। एसडीएम से शिकायत के बाद भी काई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेताया यदि प्रशासन सड़क पर अतिक्रमण को खाली नहीं करवाता है तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान अमित सिंह, उपेंद्र चौहान, टोनी खरवार, शाहबुद्दीन अंसारी, प्रभु गुप्ता, विकास कुशवाहा, करन आर्य, पुष्कर यादव, रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।