उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव सिंदुरिया निवासी एक व्यक्ति को उनकी पालतू गाय ने पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति गाय को चारा डालने गए थे। जानकारी होने पर परिजन उन्हें सीएचसी फाजिलनगर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
सिंदुरिया गांव के वीरेंद्र मद्धेशिया शुक्रवार की सुबह गाय के नाद में चारा डालने गए। उसी दौरान गाय बिदक गई और वीरेंद्र पर हमला कर उन्हें उठाकर पटक दिया। इससे उनके सिर और पैर में गंभीर चोट आ गई। परिजन गांव के लोगों की मदद से किसी तरह उन्हें गाय से बचाकर सीएचसी फाजिलनगर ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।