रामकोला। कस्बे के वार्ड नंबर 17 भोदसी निवासी विवाहिता ने रामकोला थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि समझौते के बाद ससुराल में भाई के साथ रहने पहुंची। ससुराल वाले उसे और भाई को मारपीट कर घायल कर दिए। वह तीन माह की गर्भवती है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाने पहुंची पूजा देवी ने बताया कि ससुराल के लोगों से बातचीत के बाद एक सप्ताह में पूजा देवी की विदाई कराकर ले जाने की बात हुई। 25 फरवरी को सुबह 11 बजे जब वह अपने ससुराल रहने आई तो भानुप्रताप, रघुनाथ मोहन, मन्टू, अंगीरा, रीमा देवी, सुनैना देवी और रुना ने मिलकर गाली देते हुए मारपीट की। मारपीट में उसे पेट में चोट लगी है, वह तीन माह की गर्भवती है। जब भाई बचाने गया तो उसे भी मारा-पीटा गया।
एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पूजा की तहरीर पर पुलिस ने चार महिला सहित आठ व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।