फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच मार्च तक सभी ट्रेनें फुल...होली पर घर पहुंचना मुश्किल

Wed, 25 Feb 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस पहुंचते ही सीट को पाने के लिए चढ़ते यात्री।संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज। सहालग और होली में पहुंचने को लेकर मारामारी मची हुई है। मांगलिक कार्यक्रम और होली में शामिल होने को लेकर लोगों को परदेस लौटने के लिए कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। आधी रात से टिकट के लिए काउंटर पर लोग नंबर लगाने के लिए कतार में खड़े हो रहे हैं, बावजूद कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। पांच मार्च तक सभी ट्रेनें फुल हैं। वहीं साॅफ्प्टवेयर हैकरों की चांदी है। वे दोगुने से अधिक रुपये लेकर कन्फर्म टिकट बेच रहे हैं। मंगलवार को ट्रेन से प्लेटफाॅर्म तक यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन

कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के साथ साथ गोरखपुर नरकटियागंज और कप्तानगंज थाने रूट की ट्रेनों का संचालन होने के कारण छोटे बड़े शहरों के लिए ट्रेनों का आना जाना लगा रहता है जिसके चलते हर समय भीड़ भाड़ रहती है लेकिन एक ही रिजर्वेशन काउंटर होने के कारण तत्काल टिकट मिलना मुश्किल होता है और कन्फर्म टिकट के अभाव में लोग यात्रा छोड़ने को लेकर मजबूर होते हैं। वहीं, आईआरसीटीसी सॉफ्टवेयर हैकरों की ओर से कन्फर्म टिकट दो गुने रुपये में टिकट बेचते हैं। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, पूर्वाचल एक्सप्रेस, सप्तक्रांति सुपर फास्ट सहित सभी ट्रेन पांच मार्च तक सभी ट्रेनें फूल है।
विज्ञापन

00

ट्रेनों की स्थिति

-कप्तानगंज-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस : स्लीपर 25, थर्ड एसी 10 और टू टियर एसी में पांच नंबर वेटिंग।

-सप्तक्रांति सुपर फास्ट : स्लीपर 95 थर्ड ए सी 49 और टू टियर एसी 30 नंबर वेटिंग।
-अमृत भारत एक्सप्रेस में 130 नंबर वेटिंग।

-आनंद विहार-कप्तानगंज सत्याग्रह एक्सप्रेस : स्लीपर 89 नंबर, थर्ड एसी 25 और टू टियर एसी में 10 नंबर वेटिंग।
-सप्तक्रांति सुपर फास्ट : थर्ड एसी 26, स्लीपर और टू टियर एसी में नो सीट।

-कप्तानगंज-मुंबई अवध एक्सप्रेस स्लीपर नो, थर्ड एसी 20 और टू टियर एसी नो सीट।
-मुंबई-कप्तानगंज अवध एक्सप्रेस : स्लीपर 46, थर्ड एसी 24 और टू टियर एसी 10 नंबर वेटिंग।

-कप्तानगंज-कोलकता पूर्वांचल एक्सप्रेस : स्लीपर 61, थर्ड एसी 40, टू टियर एसी 20 नंबर वेटिंग।

-कोलकता-कप्तानगंज पूर्वाचल एक्सप्रेस - 6 मार्च तक स्लीपर 62, थर्ड एसी 30 और टू टियर एसी 10 नंबर वेटिंग।

-कप्तानगंज-जम्मू कश्मीर कामाख्या श्री वैष्णो देवी एक्सप्रेस : 5 मार्च तक सभी क्लास में नो सीट।

-जम्मू कश्मीर-कप्तानगंज अमरनाथ एक्सप्रेस में 4 मार्च तक स्लीपर 53, थर्ड एसी25 और टू टियर एसी 10 नंबर वेटिंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें