फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नेपाल में बाढ़ से गोरखपुर मंडल में अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने पूरी की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में बेड आरक्षित
विज्ञापन

जरूरी दवाइयां और वैक्सीन उपलब्ध, किसी भी स्थिति से निपटने का दावा


गोरखपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद गोरखपुर मंडल में भी अलर्ट जारी है। बाढ़ के संभावित असर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

एडी हेल्थ डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि मंडल के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं। अस्पतालों में जरूरत के अनुसार बेड आरक्षित किए गए हैं। आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। इसके साथ ही जरूरी वैक्सीन भी उपलब्ध हैं ताकि बाढ़ या उससे जुड़ी किसी स्वास्थ्य समस्या के सामने आने पर तत्काल उपचार शुरू किया जा सके। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग संभावित स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बाढ़ के कारण यदि किसी क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ती है तो मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। नेपाल में बाढ़ के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एडी हेल्थ ने बताया कि फिलहाल मंडल में स्थिति सामान्य है और किसी भी तरह की चुनौती से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें