फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय लल्लू समेत  17 आरोपियों को मिली जमानत

Wed, 11 Apr 2018 11:28 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पडरौना।विरवट कोन्हवलिया में बालू खनन पट्टा का विरोध करने के दौरान गिरफ्तार किए गए तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू व उनके 16 समर्थकों को जमानत मिल गई है। देवरिया जिला जेल में बंद विधायक व उनके समर्थकों की बृहस्पतिवार को रिहाई हो सकती है। इस मामले में विधायक समेत 19 लोग बंद हैं। शेष दो लोगों की जमानत पर बृहस्पतिवार को ही सुनवाई होगी। 

बीते शुक्रवार को विधायक अजय कुमार लल्लू व उनके समर्थकों को निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप में प्रशासन ने गिरफ्तार किया था। उस दिन ठेकेदार अवधेश सिंह की तहरीर पर गिरफ्तार विधायक अजय लल्लू समेत 19 लोगों पर कई अन्य गंभीर धाराओं में भी केस दर्ज हो गया था। सोमवार को इनकी जमानत के लिए सीजेएम कोर्ट में पेशी हुई थी। परंतु जमानत अर्जी खारिज होने के बाद सभी को फिर जेल भेज दिया गया था। बुधवार को जिला जज सैय्यद वाइज मियां के यहां जमानत अर्जी प्रस्तुत की गई।  
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी शमसेर मल्ल ने बताया कि शाम को जिला जज ने विधायक समेत 17 लोगों की जमानत मंजूर कर ली। इन लोगों की रिहाई के लिए परवाना भी देवरिया जिला जेल भेज दिया गया है। शेष दो लोगों की जमानत के लिए बृहस्पतिवार को प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें