फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आइस्ता की दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से

Sat, 28 Dec 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में शनिवार को ऑल इंडिया साइंस टीचर्स एसोसिएशन (आइस्ता) की दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान कालेज व कुछ अन्य कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कालेज के प्राणि विज्ञान विभाग के प्रोफेसर विनोद सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय संगोष्ठी में पहले दिन मुख्य व्याख्यान राजस्थान के जयपुर स्थित स्टेट फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. राजेश सिंह देंगे। वहीं दूसरे दिन रविवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्राणि विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अजय सिंह ‘’’’जैव विविधता की स्थिति पर जैव आक्रमण का प्रभाव’’’’ विषय पर व्याख्यान देंगे। यह संगोष्ठी काॅलेज के भिक्षु चंद्रमणि सभागार में होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें