फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वित्तपोषित विद्यालयों को मिले 229 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। वित्तीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होने की उम्मीद जगी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से चयनित 229 शिक्षकों को जिले के विभिन्न वित्तपोषित विद्यालयों में भेजा गया है। इन शिक्षकों के विद्यालयों में योगदान देने के बाद लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों पर शिक्षण कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

वित्तपोषित विद्यालयों में लंबे समय से गणित, विज्ञान, भूगोल, संस्कृत, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान समेत कई महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की कमी बनी हुई थी। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा था। कई विद्यालयों में विषयवार शिक्षक उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों को दूसरे शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई करनी पड़ रही थी। अब नए शिक्षकों के आने से विद्यालयों में विषयवार शिक्षण व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि आयोग की तरफ से भेजे गए शिक्षकों को संबंधित विद्यालयों में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं। इससे नियमित कक्षा संचालन में सुविधा होगी। खासकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान और भूगोल जैसे विषयों की पढ़ाई के लिए शिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे। शिक्षकों के योगदान और तैनाती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका असर नियमित कक्षाओं में दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें