फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए बिजली कर्मियों ने सात घंटे तक ठप कर दी आपूर्ति

विज्ञापन
बरौली विद्युत उपकेन्द्र पर प्रदर्शन करते गांव के लोग । - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सड़क के लिए बिजली कर्मियों ने सात घंटे तक ठप कर दी आपूर्ति
विज्ञापन

अहिरौली बाजार। बरौली उपकेंद्र की सड़क बनवाने की मांग को लेकर बुधवार को बिजली कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति ठप कर प्रदर्शन किया। क्षेत्र में करीब सात घंटे आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

घोड़ादेउर, पिपरा, बरसैना, बलुआ व सेंदुआर फीडर बंद होने से अहिरौली बाजार, टीकर, कुसुम्हा, बेलहिया, लेहनी, हरपुर सुक्खड़, मोतीपाकड़, सहजौली, विशुनपुरा, छपिया, बेंदुआर, सिंहपुर, नवापार, बरौली, बरडीहा, मुजाहना, महुआ खुर्द, घोड़ादेउर, लक्षीराय, बरवा बाबू, मुंडेरा समेत 85 गांवों की आपूर्ति करीब सात घंटे बंद रही। लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। क्षेत्र के विनय तिवारी, रामप्रताप, विकास तिवारी, सतीश सिंह, वीरेंद्र नारायण पांडेय, हरिकेश, दयासागर पांडेय, सत्येंद्र सिंह, संजय कुमार गौड़ आदि ने बताया कि बुधवार की सुबह सात बजे से दो बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। एक्सईन बीएल आनंद ने बताया कि बरौली विद्युत उपकेंद्र की सड़क के लिए कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। उन्हें समझा-बुझाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें