महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, ब्लॉकों पर सौंपा गया ज्ञापन
पडरौना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सभी ब्लाक मुख्यालयों पर डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। पडरौना व विशुनपुरा ब्लाक का ज्ञापन बीडीओ विशुनपुरा को सौंपा गया।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष जायसवाल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एडीओ पंचायत रामायण गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि जब से भाजपा ने केंद्र की सत्ता संभाली है तब से लेकर अब तक लगातार पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। छह साल पहले जब भाजपा सत्ता में आई थी तब पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.20 रुपये व डीजल पर 3.46 रुपये था जो अब बढ़कर पेट्रोल पर 23.78 रुपये प्रति लीटर व डीजल पर 28.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोरोना संकट के चलते कच्चे तेल की कीमत गिरने के बावजूद भारत में 18 दिन तक लगातार डीजल व पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर सरकार ने जनता का थशोषण किया है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष बृज भूषण गुप्ता, अनिल कुमार चौहान, छांगुर चौहान, जाहिद अली, नसरुद्दीन अंसारी, अकबर अंसारी, दीपक गुप्ता, मुस्ताक अंसारी, छांगुर चौहान, रामधारी खरवार, मुस्लिम अंसारी योगेंद्र कुशवाहा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी बीडीओ राकेश यादव को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृहे में बैठक कर पार्टी की मजबूती के लिए चर्चा की। कसया ब्लॉक अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी की मार सबसे अधिक किसानों पर पड़ रही है। जिला उपाध्यक्ष पंचानन्द मिश्र ने कहा कि यह सरकार लोगों को गुमराह कर अपनी झोली भरने का कार्य कर रही है। संचालन रविंद्र विश्वकर्मा राधे ने किया। एडवोकेट सिकंदर वर्मा, अंशु मणि त्रिपाठी, वाजिद अली, शाकिब अली प्रभात शर्मा, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्पति के संबोधित ज्ञापन बीडीओ के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वरिष्ठ नेता राधेश्याम पासवान, मोनू कनौजिया, स्वामीनाथ यादव, रामप्रीत साहनी, हारून अंसारी, सुरेश गुप्ता, महेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
सुकरौली प्रतिनिधि के अनुसार प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हिमांशु मिश्रा की अगुवाई में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। इस दौरान संतोष कन्नौजिया, सुदामा गिरी, पारसनाथ, वीके रमन श्रीवास्तव, बालेंदु, रविन्द्र, नन्दलालल, दयानन्द, अरविंद, सुनील कुमार, जकउल्लाह, रामदेव मिश्र सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय पंहुचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश और प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताते हुए पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रामसुभग सिंह, पलटन यादव, जफरुल्ला बाबू, निजामुद्दीन, नदीम सरवर , रमसुचित शर्मा, उमेश सिंह, पवन कुशवाहा, हारून अंसारी, मोतीचंद, धर्मवीर प्रसाद, जयनारायण प्रसाद उपस्थित रहे।