फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद की घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
कुबेरस्थान में हिन्दू नेता गोलू सिंह के नेतृत्व में तेलंगाना सरकार का पुतला फूंकते युवक। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
जुलूस निकालकर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग
विज्ञापन

कसया। हैदराबाद कांड के विरोध में बृहस्पतिवार को राना इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंसेज कसया व बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के छात्र-छात्राओं ने जुलूस निकालकर दोषी अपराधियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की।
कालेज परिसर से शुरू हुआ जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाला। छात्र हाथों में वी वांट जस्टिस लिखी तख्तियां ले रखे थे। इस दौरान डॉ. राणा प्रताप यादव, डॉ. उर्मिला यादव, डॉ. इंद्रजीत मिश्र, डॉ. रेखा तिवारी, डॉ. रीना मालवीय, डॉ. आमोद राय, डॉ. सत्येंद्र गौतम, डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. सुभाष यादव, डॉ. संतोष कुशवाहा, डा. शैलेश परासर, अंकित यादव, रोहित, अमरूदीन, साधना, ऋतिका, शांभवी, दुर्गा द्विवेदी, छात्र प्रतिनिधि विवेक सिंह, शेखर शर्मा सुधीर यादव, आदित्य मिश्र, सुधीर यादव, मनमोहन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार गोलू सिंह के नेतृत्व में तेलंगाना सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया गया। युवकों ने कुबेरस्थान कस्बे में जमा होकर गुनहगारों को फांसी की सजा देने की मांग की तथा सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान अमित, विनय, अरविंद, अर्जुन, अजय, पंकज, अभिजीत, सोनू, विनय, राजन, राहुल, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें