राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पटहेरिया चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत के ब?
- फोटो : KUSHINAGAR
ट्रक की चपेट से बाइक सवार पुत्र की मौत, पिता गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर समउर बाजार की ओर से आ रहे बाइकसवार पिता-पुत्र को तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। इससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेलमेट पहने होने की वजह से पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया गया। ट्रक और उसके चालक के साथ क्षतिग्रस्त बाइक पुलिस के कब्जे में है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के राजापाकड़ गांव के निवासी अवधेश शर्मा (40) अपने पुत्र सौरभ (12) के साथ बृहस्पतिवार को समउर बाजार की ओर से आ रहे थे। शाम को करीब साढ़े चार बजे पटहेरिया चौराहे पर एनएच को पार कर ही रहे थे कि तमकुहीराज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। सौरभ ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे अवधेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पटहेरवा थाने के एसओ हरेंद्र मिश्र पहुंचे और घायल पिता को फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया। ट्रक और चालक के साथ क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में लेकर थाने चले गए।