फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवहार से नाराज व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें

विज्ञापन
तुर्कपट्टी थाना परिसर में व्यापारियों से वार्ता करते एसपी विनोद कुमार मिश्र । - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
दुर्व्यवहार से नाराज व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें
विज्ञापन

दोपहर बाद पहुंचे एसपी ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया
बृहस्पतिवार की शाम ग्रामीणों और व्यापारियों में हुई थी भिड़ंत
अमर उजाला ब्यूरो
तुर्कपट्टी। बृहस्पतिवार की शाम हुए दुर्व्यवहार से नाराज व्यापारियों ने शनिवार को भी दुकानें बंद रखीं। व्यापारी नामजद युवकों की गिरफ्तारी पर अड़े थे तो दूसरे पक्ष के लोग मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग कर रहे थे। दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोगों ेन तुर्कपट्टी चौराहे पर प्रदर्शन करने लगे। माहौल बिगड़ता देख एसओ की सूचना पर पहुंचे एसपी ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
तुर्कपट्टी चौराहे पर व्यापारियों और ग्रामीणों के आमने-सामने होने की सूचना पर एसओ पहुंचे। उन्होंने एसपी को इसकी जानकारी दी। एसपी ने कुबेरस्थान थाने के एसओ रामकृष्ण यादव व विशुनपुरा एसओ नीरज शाही को मयफोर्स भेजा। कुछ देर बाद सीओ कसया रामदास प्रसाद, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष द्रव्यलाल गुप्ता अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। गणमान्य लोगों के साथ उन्होंने व्यापारियों संग बैठक की। इसी दरम्यान एसपी विनोद कुमार मिश्र भी पुलिस दल के साथ पहुंच गए। थाना परिसर में एसपी ने दोनों पक्षों से बात करने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए दुकानदारों से दुकान खोलने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून के हिसाब से कार्रवाई करेगी। किसी निर्दोष को छेड़ा नहीं जाएगा और दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। एसपी के आश्वासन के बाद दुकानें खुलीं।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम सदर रामकेश यादव, व्यापार मंडल के पदाधिकारी गौरीशंकर तुलस्यान, पुरुषोत्तम वर्मा, सुरेश जायसवाल, संतोष मद्धेशिया तथा दूसरे पक्ष से ग्राम प्रधान आलोक सिंह, पूर्व प्रधान प्रभु सिंह, अरुण सिंह, प्रदीप शंकर पांडेय, दयाशंकर उर्फ टुन्नू पांडेय, गिरीश सिंह, प्रवीण शाही, अंकुर सिंह आदि लोग उपस्थित थे। मामले की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा भी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से विवाद के बारे में जानकारी प्राप्त किए तथा दोनों पक्षों से संयम बरतते हुए सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
अमनपसंद लोगों की दोस्त है पुलिस : एसपी
तुर्कपट्टी। बाजार में व्यापारियों और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति में एसपी के पहुंचते ही खलबली मच गई। एसपी कुछ देर बाजार में रुके और उसके बाद थाने पर चले गए। एसपी ने वहां दोनों पक्षों की बातें ध्यान से सुनीं। उन्होंने कहा कि एक पास रह रहे दो सगे भाइयों में वैचारिक मतभेद होना आम बात है, लेकिन आधुनिक समाज में एक-दूसरे से विवाद और मारपीट उचित नहीं है। पुलिस कानून का पालन करने वाले सभी अमनपसंद लोगों की दोस्त है। उन लोगों के लिए सख्त है, जो सामाजिक ताने-बाने के लिए खतरा हैं।
विज्ञापन

गंदगी देख बिफरे एसपी
तुर्कपट्टी। घटनास्थल पर कुछ समय रुक कर एसपी विनोद कुमार मिश्र अचानक तुर्कपट्टी थाने पहुंचे। थाना परिसर में चारों तरफ गंदगी देख काफी नाराज हुए। वाटरपंप के पास गंदगी देख बिफर पड़े और वहां खड़े पुलिसकर्मियों से पूछा कि इसकी साफ-सफाई क्यों नहीं कराई? इस दौरान पहुंचे एसओ राजेश कुमार मौर्य पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिया कि जितना जल्दी हो सके थाना परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा टूटी हुई बाउंड्री के लिए जरूरी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि थाने में महिला उत्पीड़न, भूमि विवाद, एंटीरोमियो जैसे मामलों पर पड़ी तहरीर पर त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही थाने पर आने वाले सभी मामले कम समय मे सुलझाने का प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें