भिक्षु संघ कुशीनगर के अध्यक्ष अग्ग महापंडित भदंत ज्ञानेश्वर का कुशीनगर पहुंचने पर स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
भिक्षु संघ कुशीनगर के अध्यक्ष अग्ग महापंडित भदंत ज्ञानेश्वर को 23 मार्च को म्यांमार में समारोह पूर्वक अभिधम्म ध्वजा की डिग्री दी गई। रविवार को वह कुशीनगर पहुंचे। यहां उनका मुख्य गेट पर स्थानीय लोगों और भिक्षुओं ने गाजे-बाजे के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया।
स्वागत के बाद अग्ग महापंडित भदंत ज्ञानेश्वर ई-रिक्शे पर सवार होकर बुद्ध मार्ग पर भ्रमण करते हुए मुख्य मंदिर गेट पर पहुंचे, वहां पर पहले से सपरिवार महात्मा बुद्ध का दर्शन करने पहुंचे जिला जज दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया।
उसके बाद मंदिर परिसर में प्रवेश कर मुख्य मंदिर पर पहुंचे। इसके पूर्व थाई मंदिर की ओर से भी उन्हें बुके भेंट किया गया। जहां पर महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की।
इस मौके पर भंते नंदरतन, भंते शील प्रकाश, टीके राय, रामनगीना, किरन सिंह, भीम, टेनी, पन्नालाल, सीताराम, सुरेश यादव, सुरेश माली, रामअधार यादव, रजनीकांत मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।