फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घंटों इंतजार के बाद सीमित डीजल, कतार में दिन गुजारने के लिए किसान मजबूर

Fri, 22 May 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। खरीफ सीजन की तैयारियों और खेती कार्य के पीक समय के बीच डीजल की भारी किल्लत ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर घंटों, और कई जगह तो पूरी-पूरी रात इंतजार करने के बाद किसानों को बेहद सीमित मात्रा में डीजल दिया जा रहा है। ट्रैक्टर, और सिंचाई पंपों को चालू रखने के लिए किसान दिन-रात पेट्रोल पंपों की चक्कर लगा रहे हैं। दूर-दराज के गांवों से किसान अपने वाहनों, ड्रमों और गैलन के साथ पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे हाईवे से लेकर ग्रामीण इलाकों के पंपों पर ट्रैक्टरों की लंबी लाइनें लग जा रही हैं।
विज्ञापन

वहीं ईंधन की किल्लत से कृषि कार्यों के ठप होने को लेकर परेशान किसानों ने अब प्रशासन से मांग की है कि खेती-किसानी को बचाने के लिए पेट्रोल पंपों पर किसानों के लिए डीजल की अलग से विशेष व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी में कतारों से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में डीजल संकट से मानसून से पहले खेतों की जुताई नर्सरी तैयार करने का काम पूरे जोरों पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें