फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दरिंदगी के बाद चाचा ने किया था बालक का कत्ल

Thu, 26 Feb 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
हिरनहीं गांव अंकुश की हत्या का आरोपी पिंटू उर्फ कोयल गिरफ्तार ।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : samvad
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालक की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। रिश्ते के चाचा ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। दरिंदगी के बाद भेद खुलने के डर से अपनी बनियान से नाक, मुंह दबाकर हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

22 फरवरी की शाम को सात वर्षीय बालक गांव में तिलक समारोह में गया था। देर रात तक वापस नहीं आया तो घर वालों ने तलाश शुरू की। उसका पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी। पूरी रात तलाश के बाद बालक नहीं मिला तो 23 फरवरी की सुबह पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की। इसके कुछ देर बाद खेल रहे बच्चों ने बालक का शव खैरा माई स्थान के पास देखा। शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत और अप्राकृतिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
पोस्टमार्टम के बाद शव दरवाजे पर पहुंचा तो गांव वालों ने परिजनों के साथ सड़क जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। मामला बढ़ता देख मां की तहरीर पर पुलिस ने आनन-फानन में गांव के चार लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया। आधी रात को पीड़ित के घर पहुंचे एसपी केशव कुमार की पूछताछ में खास कोई बात सामने नहीं आई। इसी बीच पुलिस की जांच में पता चला कि वारदात की रात से रिश्ते में चाचा 22 वर्षीय पिंटू उर्फ कोयल लापता है।
विज्ञापन

पुलिस का शक उसकी ओर गया। पुलिस ने उसे ढूंढ़ निकाला और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपी की पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसके मन में गलत इरादा पैदा हुआ। उसने गांव के ही सात वर्षीय बालक को पैसे का लालच देकर सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उसने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। पहचान उजागर होने के डर से बनियान से मुंह-नाक दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को बखार में छिपा दिया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी में पॉक्सो एक्ट लगा दिया गया है।
चार निर्दोष लोगों पर दर्ज हुर्ह थी प्राथमिकी
वारदात की सच्चाई जानने के बाद परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। गांव के लोग हैरान रह गए। परिजनों के दबाव को देखते हुए पुलिस ने गांव के चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। जो असली आरोपी के सामने आने से वे जेल जाने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें