फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से गन्ना लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक बचा

Thu, 26 Feb 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। ट्रक की टक्कर से तमकुहीराज से गन्ने का बीज लेकर बिहार के गोपालगंज जा रहा ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया। घटना बुधवार की शाम की है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक तमकुहीराज निवासी राम आशीष गन्ने का बीज लेकर बिहार के गोपालगंज जिले के तिरबिरवा गांव के किसान के यहां जा रहा था। टोल प्लाजा पार कर जैसे ही सलेमगढ़ मौजा गांव के पास पंहुचा, पीछे से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गया। ट्रैक्टर दूसरे लेन पर चला गया और गन्ना लदी ट्राली डिवाइडर पर चढ़ अटक गई। चालक उछल कर डिवाइडर के बीच गिर गया। चालक को हल्की चोटें आईं। घटना के घंटे भर बाद जेसीबी से ट्रैक्टर ट्राली को सीधी कराने के बाद दूसरे ट्रैक्टर से गन्ने को गोपालगंज भेजा गया। चौकी प्रभारी बहादुरपुर विक्रम प्रताप राय ने कहा की घटना में चालक वाहन दोनों सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें