फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रदर्शन कर गन्ना महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

Mon, 18 Dec 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपते पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लु व
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक ने रविवार को गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर चीनी मिल परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद गन्ना महाप्रबंधक को तीन सूत्री ज्ञापन सौंप कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लु ने कहा कि कड़ी मेहनत से गन्ना पैदा करने वाले किसानों के साथ प्रदेश सरकार व चीनी मिल प्रशासन सौतेला व्यवहार कर रही है। किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। ऊपर से घटतौली और पर्ची की समस्या से किसान परेशान है। उन्होंने चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद कुमार को गन्ना मूल्य 450 रुपये करने, घटतौली बंद करने और पर्ची पर नौ क्विंटल, 18 क्विंटल और 27 क्विंटल की बाध्यता समाप्त करने सहित तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेताया कि यदि उनकी मांगे शीघ्र पूरा नहीं हुई तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान रविंद्र चौधरी, रामजी गोंड़, उपेंद्र कुशवाहा, गुड्डू पासवान, विनीत गुप्ता, प्रदीप कुशवाहा, उमेश यादव, मिथलेश खरवार, अवधलाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें