फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निगम की बस के संचालन के लिए आंदोलन की बनाई रणनीति

Mon, 18 Dec 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। कसया-तमकुहीरोड वाया तुर्कपट्टी सड़क पर आजादी के बाद से अब तक सरकारी बस नहीं चली है। इससे जुड़े दो सौ से अधिक गांव के लोगों को अवागमन में परेशानी होती है। इसका लाभ डग्गामार वाहन उठाते हैं। लंबे समय से रोडवेज की बस चलाने की मांग की जा रही है। अब इसके लिए आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ये बातें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहीं। वे रविवार को गुरवलिया बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 32 किमी लंबे इस मार्ग पर सेवरही नगर पंचायत, सेवरही चीनी मिल, तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन, किसान पीजी कालेज, गेंदा सिंह गन्ना अनुसंधान केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र, राजकीय सब्जी अनुसंधान केंद्र, 132 केवीए पावर हाउस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व मंत्री रहे बाबू गेंदा सिंह तथा शहीद चंद्रभान चौरसिया का पैतृक गांव दुमही, वर्ष 1971 में भारत पाक युद्ध में शहीद हुए मेघनाथ महतो का गांव धर्मपुर पर्वत, गुरवलिया विद्युत उपकेंद्र, तुर्कपट्टी सूर्यमंदिर इस मार्ग से जुड़ा है। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग पर निगम की बसों का संचालन होना चाहिए। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने बस संचालन को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, प्रधान विनोद यादव, लक्ष्मण चौरसिया, पारस जायसवाल, घनश्याम सिंह, विनय गुप्ता, रामनाथ मद्धेशिया, प्रमोद यादव, बबलू जायसवाल, नियामत अली, हबीब अंसारी, विजय प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें