फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवाद के बाद किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 22 Sep 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी शनिवार को अपने पड़ोस के बच्चे को लेकर खेला रही थी।
विज्ञापन

उसी दौरान किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। विवाद के बाद किशोरी ने रात में फांसी लगाकर जान दे दी। तरयासुजान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
किशोरी की आत्महत्या से उसके परिजनों में शोक की लहर है। तरयासुजान थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि किशोरी ने आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें