फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रजिस्ट्री को निजीकरण करने के विरोध मे अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Tue, 30 Jun 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री को निजीकरण करने का विरोध कर दो दिन तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने चेताया कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरा पांडेय और महामंत्री उमेश कुमार दुबे की अगुवाई में तहसील पहुंचे अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने कहा कि रजिस्ट्री का निजीकरण होने से रजिस्ट्री से जुड़े लोगों की रोजी-रोटी चली जाएगी। निजीकरण होने के कारण गलत बैनामा और फर्जी बैनामा होने की आशंका बनी रहेगी, जिसके चलते आए दिन विवाद होंगे। अधिवक्ताओं ने कहा कि रजिस्ट्री निजीकरण कानून को वापस नहीं लिया जाता है, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के संबोधित ज्ञापन एसडीएम मोहम्मद जफर को सौंपकर दो दिन तक न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की।
इस दौरान राम प्रताप सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, परमहंस कुमार, दिनेश कुमार राव, अरुण कुमार सिंह, अभिनेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, संजय सिंह, तारा यादव, सतीश चंद्र गौड़, दीनानाथ शर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राजन पांडेय, इंद्रेश यादव, राजनंदन लाल श्रीवास्तव, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें