कसया। अधिवक्ताओं के क्लब दी बेनेट क्लब कसया कुशीनगर के चुनाव के संबंध में मंगलवार को चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें क्लब के पदाधिकारी और चुनाव अधिकारियों ने चुनाव संपन्न कराने की रणनीति बनाई।
दीवानी न्यायालय में बैठक करते हुए क्लब के मंत्री और चुनाव अधिकारी राजीव कुमार त्रिपाठी व निर्वाचन समिति के सदस्य राकेश तिवारी, राधा कृष्ण शर्मा, ओमप्रकाश द्विवेदी, आनंद राय के उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि बेनेट क्लब के सदस्यों की सूची 22 अगस्त को शाम 5:00 बजे तक प्रकाशित होगी।
25 अगस्त को 2:00 बजे से 5:00 बजे तक क्लब के प्रत्याशियों का नामांकन होगा और उसी दिन साम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 अगस्त को पर्चा वापसी शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। 29 को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित होगी। संवाद