फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुल्क वृद्धि पर अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी

Sat, 07 Jan 2017 11:27 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जनपद ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने शनिवार को एआरअीओ कार्यालय के निकट बैठक की। इन लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन शुल्क बढ़ाए जाने पर नाराजगी जताई।   बैठक में शामिल इस संगठन के सदस्यों का कहना था कि ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन शुल्क में वृद्धि किया जाना अनुचित है। शुल्क वृद्धि पर वापस ली जाए। क्योंकि शुल्क वृद्धि का असर डीएल और रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने वाले लोगों पर पड़ेगा।       
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष धीरेंद्र मोहन सहाय और संचालन महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सुधीर कुमार जायसवाल, गोपीकृष्ण गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, विनोद सिंह, बृजकिशोर शुक्ल, हरेंद्र गुप्ता, शाहिद अली, अशोक श्रीवास्तव, जितेंद्र, राहुल आदि मौजूद थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें